
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् व शिक्षा विभाग के नेतृत्व में बालिकाओं को डिजिटली सशक्त करने हेतु संचालित मिशन बुनियाद परियोजना का हमारे विद्यालय गौरीबाई गणेशीराम बहेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोटला, भीलवाडा में सफल संचालन किया जा रहा है|

परियोजना के अंतर्गत विद्यालय की बालिकाओं को मिलने वाले लाभ
मिशन बुनियाद परियोजना के अंतर्गत बालिका शिक्षा में दूरगामी सकारात्मक प्रभाव डालने हेतु कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक भीलवाड़ा के मार्गदर्शन में विद्यालय की कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक की अध्ययनरत बालिकाओं हेतु शैक्षिक सत्र 2021-22 में दो चरण में विद्यालय पाठ्यक्रम सामग्री से सुसज्जित कक्षा 8 से 10 एवं कक्षा 11 से 12 तक के लिए क्रमशः 20 व 20 टैबलेट प्राप्त हुए |
मिशन बुनियाद परियोजना की कुछ झलकियाँ


परियोजना प्रभारी व वरिष्ठ अध्यापक चन्दन बाला सुथार जी के मार्गदर्शन में डिजिटल टबलैब में विद्यालय पाठ्यक्रम सामग्री से सुसज्जित टेबलेट के माध्यम से अध्ययन करती छात्राएं

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद व शिक्षा विभाग के सानिध्य में संचालित मिशन बुनियाद परियोजना के अंतर्गत संस्था प्रधान श्री राजेन्द्र आसोपा जी के मार्गदर्शन में विद्यालय में गाँधी फेलो रमन जीत व रचना चंदिरा द्वारा कक्षा 7, 8 व 9 की बालिकाओं के साथ सामाजिक भावनात्मक भलाई एवं लैंगिक समानता पर सेशन |
जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं ने करुणा भाव व एक दूसरे की सहायता से मिलने वाली खुशी के बारे में जाना। साथ ही साथ पुराने दिनों में जाते हुए उन दिनों को सफेद कागज पर रेखा चित्र व लेखन के माध्यम से एक-दूसरे के साथ साझा किया।
साथ ही साथ बालिकाओं के साथ लैंगिक समानता की सार्थकता को समझा |


राज्य स्तरीय शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटरासा जी व शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला जी मिशन बुनियाद परियोजना से रूबरू होते हुए

