top of page

गौरीबाई गणेशीराम बाहेती
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोटला सहाड़ा, भीलवाड़ा राज.

​हमारी मीना का कौन है 

बालिकाओं के मुद्दों को सरल एवं सहज रुप से समझने के लिए मीना नाम की लड़की का एक काल्पनिक चरित्र है। प्रत्येक वर्ग एवं समाज की बालिकाएं स्वयं का इस से जुड़ाव महसूस कर सकती है। मीना एक उत्साही और विचारवान किशोरी है, जिसमें उमंग उल्लास सहानुभूति एवं सहायता का भाव है। वह समस्याओं और सामाजिक बाधाओं के विरुद्ध लड़ने का जज्बा रखती है, और समस्या समाधान हेतु किसी से बातचीत करने में हिचकिचाते नहीं है।

हमारी मीना के कौशल

  • समस्याओं का समाधान

  • अर्जित ज्ञान का उचित प्रयोग

  • वस्तु स्थिति का सटीक आकलन

  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण

  • जिज्ञासु 

  • निर्णय लेने की क्षमता

  • दृढ़ इच्छाशक्ति

  • समूह के साथ मिलकर कार्य करना

  • सक्रिय श्रोता

  • अधिकारों के प्रति सचेत

  • तैयारी और लक्ष्य का निर्धारण

  • स्वयं की पहचान

  • आत्मनिर्भर

  • स्व मूल्यांकन

  • अभिव्यक्ति की क्षमता

  • रचनात्मकता

  • सतर्कता

  • दोस्ती

  • संवेदनशीलता

  • हिंसात्मक परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता

  • एड्स एवं अन्य सामाजिक विषयों पर जानकारी, 

मीना मंच के उद्देश्य

बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए विद्यालयों में यथोचित एवं विशेष अवसर देना है, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़े। जीवन कौशल का विकास हो, नेतृत्व क्षमता बढ़े और सामाजिक मसलों पर अपने स्वयं के विचार रख सके और सबसे अधिक की बिना किसी बाधा के अपनी विद्यालय शिक्षा पूरी कर सके। मीना मंच के स्पष्ट उद्देश्य हैं-

1.समस्त बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उनका ठहराव बनाए रखना।

2. बालिकाओं की सुरक्षा पर चर्चा करना एवं आपसी सहयोग से समाधान करना।

3. जेंडर भेदभाव एवं सामाजिक कुरीतियों पर समझ विकसित करना और बालिकाओं को इन मुद्दों पर अपने विचार अभिव्यक्त करने हेतु एक मंच प्रदान करना।

4. बालिकाओ में सृजन लेखन, चित्रकारिता व  पेंटिंग आदि कौशल का विकास करना। 

5. बालिकाओ को महिला अधिकारों के प्रति जागृति पैदा करना।

6. किशोरियों को उन की संकाओं के सम्बन्ध में परिचर्चा करने हेतु मंच उपलब्ध करवाना।

7. आत्म विश्वास एवं जीवन कौशल का विकास करने के अवसर निश्चित रूप से उपलब्ध कराना। बालिकाओं में नेतृत्व तथा सहयोग की भावना विकसित करना साथ ही किशोरावस्था संबंधी जिज्ञासाओं की अभिव्यक्ति एवं समाधान हेतु मंच देना।

8. बालिका शिक्षा एवं विकास के लिए समुदाय को जागृत कर जागरुक करना।

9. सामुदायिक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता पर जानकारी एवं जागरूकता फैलाना।

​​​​​​​हमारे मीना मंच का गठन

विद्यालय की बालिकाओं में नेतृत्व तथा अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास करने तथा विभिन्न कौशलों को विकसित करने हेतु मीना मंच की भूमिका महत्वपूर्ण है। विगत वर्षों में मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं में न केवल जागरूकता आई अपितु विद्यालय स्तर के अनेक आयोजनों में उनकी सहभागिता बड़ी है। इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2019-20 में बालिकाओं की प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने तथा उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य की पूर्ति हेतु मीना मंच का गठन किया गया है।

bottom of page