top of page

​गौरीबाई गणेशीराम बाहेती  

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोटला सहाड़ा,भीलवाड़ा राज. 

WhatsApp Image 2022-07-07 at 5.49.59 PM (1).jpeg

संस्था प्रधान की ओर से संदेश

गौरीबाई गणेशीराम बाहेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोटाला, सहाड़ा भीलवाड़ा राज.  अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक व सांस्कृतिक उपलब्धियों के कारण एक प्रमुख संस्था है। श्रेष्ठता हासिल करने के इस ध्येय में हम आपको आमंत्रित करते हैं एवं यहाँ आपका स्वागत करने में प्रसन्नता महसूस करते हैं।

एक सृजनशील समाज की जड़े सशक्त शिक्षा प्रणाली में निहित है। शिक्षा न केवल अपने आप में एक लक्ष्य है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव का प्रबल वाहक भी है। जीवन में मिला एक अच्छा शिक्षक एक दिशाहीन बालक को भी आदर्श नागरिक में बदल देने की सामर्थ्य रखता है। हमारा ध्येय राष्ट्रवाद व धर्मनिरपेक्षता की भावना का प्रसार करना है।

हमारे बच्चें राष्ट्र निर्माण के स्तम्भ हैं। उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण व आत्ममंथन की भावना विकसित करने के लिए हम वचनबद्ध हैं। हम आपको चरमोत्कर्ष तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। आपका परिश्रम और दृढ़ निश्चय ही एक साथ मिलकर आपको आदर्श नागरिक बना सकता हैं क्योंकि महानता हमेशा ईमानदारी व कर्मठता से हासिल होती है।

हम ईमानदारी से आपके स्वप्नों को साकार करने और आपकी क्षमता को खोजने के लिए एक स्वच्छ व उपयुक्त वातावरण प्रदान करने का संकल्प लेते हैं। यहाँ, हमारे विद्यालय में यह सुनिश्चित है कि आप शीघ्र ही अपने शिक्षकों के साथ मिलकर बुलन्दियों को छू लेने की क्षमता विकसित कर लेंगे।

     संस्था प्रधान

राजेन्द्र कुमार आसोपा 

​"हालाँकि मैं संस्था प्रधान हूँ, मगर संस्था मेरे लिए प्रधान है |"

WhatsApp Image 2022-07-13 at 7.56.35 PM.jpeg
​हमारी मीना को विद्यालय जाना पसंद है
कक्षा बारह का बोर्ड परीक्षा परिणाम (​शैक्षिक सत्र 2021-22)
​प्रथम तृतीय स्थान पर विराजमान  
​राजनीति विज्ञान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
 भूगोल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
 हिंदी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
​विद्यालय एक नज़र 
bottom of page