
गौरीबाई गणेशीराम बाहेती
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोटला सहाड़ा, भीलवाड़ा राज.
विद्यालय स्थापना व क्रमोन्नति
गौरीबाई गणेशीराम बाहेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोटला, राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा ब्लॉक में शिक्षा जगत में 1992 से अपनी अतुलनीय भूमिका निभा रहा है | विद्यालय की वर्तमान बिल्डिंग का अपना इतिहास है |
सन 1992 में प्रधानाध्यापिका राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पोटला की ओर से प्रशासक ग्राम पंचायत पोटला को एक आवेदक पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया गया कि विद्यालय में भवन की कमी होने से प्रबंधक चेरिटेबल ट्रस्ट श्री गणेशीराम जी राधा किशन जी बाहेती अहमदाबाद के माध्यम से भवन बनायें जाने बाबत स्वीकृति दिलाएं जायें | प्रशासक द्वारा इस क्रम में स्वीकृति देने पर ट्रस्ट के प्रबंधक द्वारा भवन निर्माण के लिए एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें निम्नलिखित सदस्यों को शामिल किया गया |
-
1). श्री बंशीलाल जी बाहेती : अध्यक्ष
-
2). श्री रामेश्वरमलाल आगाल : उपाध्यक्ष
-
3). श्री बरदीचंद जी पिछोलिया : सदस्य
-
4). श्री शेषमल जी चोरडीया : सदस्य
-
5). श्री आशाराम जी आगल : सदस्य
-
6). श्री मूलचंद जी भाटिया : सदस्य
-
7). श्री चतर सिंह जी मंडावत : सदस्य
-
8). श्री गोपाल जी जाट : सदस्य
-
9). श्री सुशील कुमार जी पारासर : सदस्य
-
10). श्री शंकर जी लाखारा : सदस्य
-
11). श्रीमती प्रधानाध्यापिका रा. बालिका उ. प्रा. वि. पोटला : सदस्य
-
12). श्री पंचायत प्रसार अधिकारी प. समिति सहाड़ा : सदस्य
भवन निर्माण के लिए श्रीमान् जिला कलेक्टर महोदय भीलवाड़ा द्वारा "अपना गाँव अपना काम" योजना के अंतर्गत कुल जन सहयोग से 5.05 राजकीय मदद से 4.85 कुल योग 9.90 लाख रुपयों की स्वीकृति की गई, जिसके अनुरूप निर्माण समिति द्वारा निर्माण कार्य कर लगभग 13 लाख रुपए व्यय किये गये | निर्माण कार्य सम्पन्न होने के पश्चात विद्यालय को नव निर्मित भवन में ग्राउंड फलोर पर शिक्षा अध्ययन के लिए 9 बड़े कमरें एवं एक कमरा कार्यालय के लिए व कमरों से लगता हुआ बरामदा निर्माण कराने के साथ-साथ 2 शौचालय एवं 5 मूत्रालयों का निर्माण करवाया गया | प्रथम तल पर दो बड़े हॉल व 5 कमरें भी निर्मित करवाए गए |
नवनिर्मित भवन का उद्घाटन माननीय श्री भैरों सिंह शेखावत तात्कालिक मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के कर कमलों द्वारा दिनांक 03-06-1995 को सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री शांतिलाल चपलोत, अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | उद्घाटन में विशिष्ट अतिथि श्री गुलाब चन्द कटारिया (शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार), श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ (चिकित्सा मंत्री राजस्थान सरकार) डॉ. रतन लाल जाट (जिला प्रमुख- भीलवाड़ा) व स्थानीय निवासी मौजूद थे |
आगे चलकर विद्यालय वर्ष 1996 में उच्च प्राथमिक से माध्यमिक में और वर्ष 2020 में माध्यमिक से उच्च माध्यमिक | इस प्रकार हमारा विद्यालय आज गौरीबाई गणेशीराम बाहेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोटला शिक्षा जगत में तकरीबन तीन दशक से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है |