गौरीबाई गणेशीराम बाहेती
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोटला सहाड़ा, भीलवाड़ा राज.
गार्गी मंच के बारें में
आठवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रायः सभी बालिकाएं विभिन्न कारणों से माध्यमिक स्तर की शिक्षा से नहीं जुड़ पाती हैं । इससे माध्यमिक स्तर पर बालिकाओं का एक हिस्सा स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के अवसर से वंचित रह जाता है, जिससे ग्रामीण परिक्षेत्र की बालिकाओं के विवाह अर्थात बाल विवाह होने की संभावनाएं अधिकाधिक (प्रबल ) हो जाती हैं, जो सामाजिक ,पारिवारिक आर्थिक ,मानसिक ,शारीरिक चुनौती को जन्म देती हैं । अतः यह आवश्यक है कि विद्यालय (साथी) शिक्षक, किशोर- किशोरियों, पंचायत प्रतिनिधि, अभिभावक एवं समुदाय मिलकर बालिकाओं के ठहराव पर सहज एवं संवेदनशील वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें ।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय को माध्यमिक स्तर पर बालिका शिक्षा के लिए निम्नलिखित परिणाम प्राप्त करना आवश्यक है :
1. विद्यालय परिक्षेत्र की कक्षा 8 उत्तीर्ण समस्त छात्रों का शत-प्रतिशत कक्षा 9 में प्रवेश सुनिश्चित करना
2. कक्षा 9 से 12 में समस्त बालिकाओं की शत-प्रतिशत सत्र पर्यंत उपस्थिति हो
3. विद्यालय को (वातावरण) बालिकाओं के प्रति संवेदनशील, सहज बनाने हेतु सुविधाओं एवं नियमों की पालना
4. विद्यालय में बालिकाओं को सुरक्षित व सहज वातावरण प्रदान करना एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना
5. कक्षा 9 में नामांकित समस्त बालिकाओं के 4 वर्षीय माध्यमिक शिक्षा पूरी करना
उक्त उद्देश्यों व बालिका शिक्षा को पियर सपोर्ट के माध्यम से प्रोत्साहित करने के लिए हमारे विद्यालय गौरीबाई गणेशीराम बहेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोटला द्वारा कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं के साथ गार्गी मंच का गठन किया गया है।


कौन है हमारी गार्गी?
माध्यमिक स्तर पर हमारी गार्गी वह बालिका है, जो मीना की भांति अपनी शिक्षा एवं सहपाठियो की स्कूली शिक्षा पूरी करने हेतु प्रयत्नशील है । वह समस्या समाधान के लिए हमेशा तैयार रहती है एवं किसी से बातचीत करने और सहायता मांगने में हिचकिचाती नहीं है, परिवार की कुप्रथाओं, अंधविश्वासों और सामाजिक बुराइयों का विरोध करती हैं तथा स्कूल परिवार एवं समाज में अपना गरिमा पूर्ण स्थान बनाने हेतु प्रयासरत हैं।
कैसा है हमारा गार्गी मंच?

हमारे विद्यालयों में गार्गी मंच गठन निम्नानुसार किया गया है :
-
हमारे विद्यालय के गार्गी मंच के सत्रों के संचालन और बैठकें आयोजित करने में स्कूल के संस्था प्रधान श्री राजेन्द्र आसोपा जी और सुगमकर्ता श्रीमती संतोष जी अपना सहयोग प्रदान करते है।
-
गार्गी मंच 23 सदस्यों का एक समूह है जो कि मंच की गतिविधियों का संचालन करता है।
-
कक्षा 8 से 3 छात्राएं व कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की प्रत्येक कक्षा से 5 छात्राओं का चयन प्रत्येक कक्षा की छात्राओं द्वारा किया गया है। चयनित छात्राएं गार्गी मंच की शाला सखी के रूप में जानी जाती है।
-
हमारे विद्यालय के गार्गी मंच के सत्रों के संचालन और बैठकें आयोजित करने में स्कूल के संस्था प्रधान श्री राजेन्द्र आसोपा जी और सुगमकर्ता श्रीमती संतोष जी अपना सहयोग प्रदान करते है।
हमारे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
हमारे विद्यालय के 23 सदस्यीय गार्गी मंच का स्कूल में नेतृत्व करने के लिए अपना अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया है। चुनाव का माध्यम इसलिए चुना गया है, जिससे छात्रों में लोकतंत्र के मूल्यों की भी समझ बढ़ें।


